मध्यप्रदेश: झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के गलत इलाज से मासूम की जान खतरे में, कार्रवाई की मांग

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश: झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के गलत इलाज से मासूम की जान खतरे में, कार्रवाई की मांग

मनासा (राकेश राठौर)। नीमच जिले के सालिया खेड़ी निवासी महेश धनगर ने झोलाछाप बंगाली डॉक्टर की लापरवाही से हुए गंभीर स्वास्थ्य नुकसान की शिकायत की है। महेश का कहना है कि उसे दाद का इलाज करवाना था, जिसके लिए वह पास के चचोर ग्राम में एक बंगाली झोलाछाप डॉक्टर विश्वजीत परे के क्लिनिक गया, जो शासकीय पशु चिकित्सालय के पास स्थित है। इलाज के दौरान डॉक्टर की गलत दवाइयों और समय पर उपचार न मिलने से महेश के कूल्हे में गंभीर संक्रमण हो गया, जिसके चलते उसकी जान खतरे में आ गई।

महेश ने बताया कि इलाज की गंभीरता बढ़ने पर उसे नीमच में इलाज करवाना पड़ा, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर में इलाज के बाद ही महेश की हालत में सुधार आया और उसकी जान बच पाई। महेश का आरोप है कि जब उसने डॉक्टर से इस लापरवाही की बात की तो डॉक्टर ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने कोई इलाज नहीं किया।

महेश की मां ने 7 अक्टूबर, 2024 को संबंधित थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसा पहली बार नहीं है; इससे पहले 2019 में भी इसी डॉक्टर के इलाज के कारण दशरथ माली नाम के व्यक्ति की जान जोखिम में पड़ी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इस प्रकार के झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी चिकित्सा डिग्री के इलाज करते हैं और स्वास्थ्य विभाग से कोई लाइसेंस नहीं होने के बावजूद, लोगों को गंभीर खतरों में डालते हैं। आरोप है कि नीमच जिले के रामपुरा, कुकड़ेश्वर और मनासा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के चलते इन फर्जी डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। क्षेत्र में इस तरह के अवैध डॉक्टरों का गिरोह सक्रिय है, जो मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में किसी और की जान को खतरे में न डाला जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

19 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मध्यप्रदेश: झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के गलत इलाज से मासूम की जान खतरे में, कार्रवाई की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital