MP Rajya Sabha Elections : मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव, कौन होगा कांग्रेस से उम्मीदवार?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Rajya Sabha Elections : मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव, कौन होगा कांग्रेस से उम्मीदवार?

MP Rajya Sabha Elections : मध्यप्रदेश में 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है, चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें से दो सीटें वर्तमान में बीजेपी के पास है और एक सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पहले ही दोबारा राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके है। ऐसे में अब कांग्रेस से कौन उम्मीदवार होगा? इस पर सभी की निगाहें टिक गई है।

दौड़ में कांग्रेस के ये नेता!

दिग्विजय सिंह के पीछे हटने के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा जाने के लिए इच्छुक बताए जा रहे हैं। संभावित दावेदारों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का नाम तेजी से चर्चा में आने लगा है।

दलित की उठी मांग

इसके अलावा दलित वर्ग से किसी नेता को राज्यसभा भेजने की मांग भी उठ रही है। जिसको लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने पार्टी आलाकमान को एक पत्र लिखकर मांग की है। इतना ही नहीं राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।

कांग्रेस की बढ़ी चिंता

राज्यसभा किसे भेजा जाएगा, यह तो पार्टी आलाकमान ही तय करेगी, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को एक चिंता खाए जा रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यदि कुछ विधायक पार्टी लाइन से हटकर मतदान करते हैं तो कांग्रेस की एकमात्र राज्यसभा सीट पर संकट खड़ा हो सकता है। नेताओं का आरोप है कि भाजपा विधायकों को कई प्रस्ताव देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस के ​गलियारों में ऐसी चर्चाएं होने लगी है।

पहले हो चुकी क्रॉस वोटिंग

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश की राजनीति में क्रॉस वोटिंग पहले भी हो चुकी है। साल 2022 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को उम्मीद से काफी कम वोट मिले थे। उस दौरान अनुमान लगाया गया था कि उन्हें करीब 103 वोट मिलेंगे, लेकिन मतदान में उन्हें सिर्फ 79 वोट ही मिले थे। इससे साफ संकेत मिले थे की कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग की थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Rajya Sabha Elections : मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव, कौन होगा कांग्रेस से उम्मीदवार? | Khabar Digital | Khabar Digital