महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा स्वाभिमान का सैलाब, कटनी में गूंजे वीरता और राष्ट्रभक्ति के जयघोष

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा स्वाभिमान का सैलाब, कटनी में गूंजे वीरता और राष्ट्रभक्ति के जयघोष

खबर digital News संवाददाता कटनी-- वीरता, त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के सम्मान की अमर गाथा लिखने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती कटनी में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। साउथ स्टेशन परिसर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धा और सम्मान का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां क्षत्रिय संगठनों और राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया तथा मिठाई वितरित कर जयंती का उत्सव मनाया।कार्यक्रम में उत्तराखंड से विशेष रूप से पहुंचे शेर सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रेरणा हैं। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अध्याय है जो सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से इतिहास के महान नायकों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन बताता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, स्वाभिमान और राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।इस भव्य आयोजन में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला पदाधिकारी तथा सैकड़ों करणी सैनिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सूर्यपाल सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह बघेल, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बघेल, संभाग मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह मंजू सोलंकी, आदित्य सिंह, दिग्विजय सिंह, शिवम सिंह बघेल, अंशुल सिंह, जानू सिंह, मुकेश सिंह, अमन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कटनी में आयोजित यह विशाल आयोजन केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान, गौरव और नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का सशक्त संदेश बनकर उभरा। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें और भारत माता की जय के जयघोषों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा स्वाभिमान का सैलाब, कटनी में गूंजे वीरता और राष्ट्रभक्ति के जयघोष | Khabar Digital | Khabar Digital