महाराणा प्रताप जयंती समारोह: CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

महाराणा प्रताप जयंती समारोह: CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी "राष्ट्र प्रथम" की भावना को सर्वोच्च रखा, यही कारण है कि आज समाज का हर वर्ग उन्हें अपने आदर्श के रूप में देखता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के अद्भुत साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका कवच 72 किलोग्राम तथा भाला 80 किलोग्राम वजनी था, जो उनकी असाधारण शक्ति और पराक्रम का प्रमाण है। उन्होंने महाराणा प्रताप और उनके प्रिय अश्व चेतक के संबंधों को भी याद करते हुए कहा कि यह निष्ठा, समर्पण और वीरता की प्रेरणादायक गाथा है।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का गठन किया है और इसी बोर्ड के माध्यम से राज्य स्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार महापुरुषों की विरासत के संरक्षण और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा "पार्थ योजना" संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि "महाराणा प्रताप लोक" का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास बोर्ड और महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के माध्यम से महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास और योगदान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और सरकार "विरासत से विकास" के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसने महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप के प्रेरक प्रसंगों को शामिल किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी उनके शौर्य, त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा प्राप्त कर सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ की स्थापना की है तथा विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से उनके जीवन और योगदान को जनसामान्य तक पहुंचाया जा रहा है। युवाओं को सम्राट विक्रमादित्य पर शोध के लिए फैलोशिप भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उज्जैन में मां क्षिप्रा के तट पर वीर शहीद दुर्गादास राठौर का भव्य संग्रहालय तैयार किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से परिचित कराएगा।
समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन, विद्यार्थी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस