MP Police Transfer: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। दतिया जिले में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस विभाग ने आधी रात को थोकबंद तबादला सूची जारी कर दी है। जिले के SP मयूर खंडेलवाल के आदेश पर आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों और पुलिस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है।
इनके हुए तबादले
दिनेश राजपूत: दतिया कोतवाली थाने के नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
विनीत तिवारी: गोराघाट थाने की कमान संभालेंगे।
रमेश शाक्य: बड़ौनी थाने का कप्तान बनाया गया है।
हिंमाशू भार्गव: चिरुला थाने के नए प्रभारी नियुक्त
विवेक राय: वसई थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन्हें लगा झटका
सूची में सबसे बड़ा हंटर कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा पर चला है, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा वसई थाना प्रभारी नीरज कुमार को जेएसआई बड़ौनी और चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव को हटाकर कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखे तबादला सूची










