MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस महकमे में बड़े तबादले किए गए है। जिसकी एक सूची जारी कर दी गई है। राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के तहत एक बड़ा फेरबदल किया गया है। भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, शहर के कई थानों में पदस्थ उप निरीक्षक और आरक्षकों को बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया गया है। जारी तबादला सूची में करीब 60 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
टूटेगा थानों का एकाधिकार
इस पूरे फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि इसमें उन पुलिसकर्मियों को टारगेट किया गया है, जो लंबे समय से एक ही जगह जमे हुए थे। सूची के अनुसार, जो उप निरीक्षक या आरक्षक पिछले चार साल या उससे अधिक समय से एक ही थाने में पदस्थ थे, उन्हें अनिवार्य रूप से हटाकर दूसरे थानों में भेजा गया है। डीसीपी मुख्यालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बिना किसी देरी के अपनी पुरानी जगह से कार्यमुक्त होकर तत्काल नए प्रभार वाले थानों में जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
इन पुलिसकर्मीयों के हुए तबादले











