जमानत के बाद भी 24 घंटे से जेल में रहा व्यक्ति, अधिवक्ता ने कलेक्टर व कमिश्नर को भेजी शिकायत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जमानत के बाद भी 24 घंटे से जेल में रहा व्यक्ति, अधिवक्ता ने कलेक्टर व कमिश्नर को भेजी शिकायत

चंदेरी/ खबर डिजिटल/ एसडीएम न्यायालय, चंदेरी में जमानत स्वीकृत होने के बावजूद रिहाई आदेश समय पर जारी नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक अधिवक्ता ने ई-मेल के माध्यम से जिला कलेक्टर अशोकनगर, आयुक्त ग्वालियर संभाग तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, राजपाल सिंह लोधी, निवासी ग्राम गोरा कला, को 31 जुलाई 2026 को जेल भेजा गया था। इसके बाद 01 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे एसडीएम न्यायालय, चंदेरी द्वारा उनकी जमानत स्वीकार कर ली गई। आरोप है कि इसके बावजूद न्यायालय में पदस्थ बाबू द्वारा रिहाई आदेश समय पर तैयार कर जेल नहीं भेजा गया, जिसके कारण उनकी वास्तविक रिहाई 02 अगस्त 2026 को शाम लगभग 7 बजे हो सकी। इससे उन्हें 24 घंटे से अधिक अतिरिक्त समय तक जेल में निरुद्ध रहना पड़ा।

अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न्यायालयीन कार्य में गंभीर लापरवाही का मामला है। शिकायत में न्यायालय के आदेश, डिस्पैच रजिस्टर, रिहाई आदेश तथा जेल अभिलेखों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।

ई-मेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत में यह भी अनुरोध किया गया है कि भविष्य में जमानत आदेशों के पालन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो, ताकि किसी भी नागरिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित न हो।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों और जिम्मेदारी का निर्धारण होगा।

इनका कहना है -

अभी में ग्वालियर में हूँ आपके द्वारा जानकारी मेरे संज्ञान में लाई गई है इस मामले को में दिखवाता हूं यदि कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है तो जांच कर अवश्य कारवाही करूंगा । - मनीष धनगर, एसडीएम चंदेरी, जिला अशोकनगर

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जमानत के बाद भी 24 घंटे से जेल में रहा व्यक्ति, अधिवक्ता ने कलेक्टर व कमिश्नर को भेजी शिकायत | Khabar Digital | Khabar Digital