May Vrat Tyohar: मई में पड़ेंगे ये बड़े व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

May Vrat Tyohar: मई में पड़ेंगे ये बड़े व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

हिंदू पंचांग के अनुसार मई का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. अप्रैल के समाप्त होते ही यह महीना भक्ति, श्रद्धा और कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों के साथ शुरू होता है. इस दौरान वैशाख मास का समापन होता है और ज्येष्ठ मास की शुरुआत होती है, जिससे धार्मिक गतिविधियों का महत्व और बढ़ जाता है. यह समय पूजा-पाठ, व्रत, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है.

मई में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों

साल 2026 में मध्य प्रदेश के लिए मई का महीना कई विशेष धार्मिक संयोग लेकर आ रहा है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस पूरे महीने में कई प्रमुख पर्व और व्रत पड़ेंगे, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे. यह समय ईश्वर भक्ति और आत्मिक शांति के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है.

ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इस दौरान गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा और योगिनी एकादशी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं. इन त्योहारों का संबंध केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं बल्कि जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और संयम से भी जुड़ा होता है. इस समय लोग तीर्थ स्थलों पर स्नान करते हैं और दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को पानी और शीतल पेय पिलाना भी पुण्य का काम माना जाता है. साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समझा जाता है.

इस महीने कई त्योहार

1 मई कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयन्ती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा
2 मई नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ
5 मई एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल
9 मई कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 मई हनुमान जयन्ती, दूसरा बड़ा मंगल
13 मई कृष्ण परशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी
14 मई अपरा एकादशी पारण, गुरु प्रदोष व्रत
15 मई वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि
16 मई वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या
18 मई रोहिणी व्रत
19 मई तीसरा बड़ा मंगल
20 मई वरदा चतुर्थी
21 मई अधिक स्कन्द षष्ठी
23 मई अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई गंगा दशहरा
26 मई चौथा बड़ा मंगल
27 मई अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी
28 मई गुरु प्रदोष व्रत
31 मई ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

May Vrat Tyohar: मई में पड़ेंगे ये बड़े व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट | Khabar Digital | Khabar Digital