महापौर की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी- नगर पालिक निगम कटनी में शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था, राजस्व संवर्धन और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।बैठक में मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, उमेन्द्र कुमार अहिरवार ‘ओमी’, बीना संजू बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, निगमायुक्त तपस्या परिहार, उपायुक्त शैलेष गुप्ता एवं प्रियंका झारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान नगर निगम के विभिन्न कार्यों के लिए आउटसोर्स के माध्यम से श्रमिक एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी निविदा प्रस्ताव पर चर्चा की गई। कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव की शर्तों में संशोधन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।इसके अलावा प्रमोटर स्कीम के अंतर्गत कटनी रेलवे स्टेशन के समीप विश्राम गृह क्रमांक-2 के स्थान पर प्रस्तावित वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स से जुड़े प्रकरण में उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार न्यायालय में 10 करोड़ रुपये जमा किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।बैठक में ट्रेड लाइसेंस वसूली, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों के लिए आउटसोर्स श्रमिकों की नियुक्ति, पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों की सेवाएं जारी रखने, जलकर शाखा में वसूली कार्य हेतु कुशल श्रमिकों की नियुक्ति तथा अतिक्रमण शाखा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की स्वीकृति अवधि बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों को भी अनुमोदन प्राप्त हुआ।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अंतर्गत 153 हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन किया गया। आदर्श कार्मिक संरचना के अनुसार रिक्त पदों की पूर्ति तथा आईएचएसडीपी योजना के तहत 20 हितग्राहियों के भवनों की आपसी सहमति से अदला-बदली संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में लिए गए निर्णयों को नगर विकास और जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

महापौर की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रस्तावों को मिली स्वीकृति | Khabar Digital | Khabar Digital