कटनी – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को धनतेरस व दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और खुशियों की मंगलकामना की है। दीपावली रोशनी का त्योहार है जो आध्यात्मिक अंधकार पर आंतरिक प्रकाश की जीत का प्रतीक है। रोशनी,स्वच्छता और खुशियों का यह पर्व नगर के हर घर में सुख शांति, सफलता, स्वास्थ्य प्रदान करे। आपने दीपावली पर्व को स्वच्छता का उत्सव भी बताते हुए नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए पर्यावरण संरक्षण में नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। साथ ही दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण मनाने का आग्रह भी किया है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील महापौर श्रीमती सूरी ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री और घर की साज-सज्जा के लिए सामग्री में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन करने की अपील नगर वासियों से की है।
महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









