"कटनी में मेडिकल माफिया पर शिकंजा! नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 10 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस"फार्मासिस्ट गायब, बिना रिकॉर्ड बिक रहीं दवाएं, अब लाइसेंस निलंबन की तैयारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"कटनी में मेडिकल माफिया पर शिकंजा! नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 10 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस"फार्मासिस्ट गायब, बिना रिकॉर्ड बिक रहीं दवाएं, अब लाइसेंस निलंबन की तैयारी

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी जिले में दवाओं की बिक्री के नाम पर चल रही लापरवाही और नियमों की खुली अनदेखी पर आखिरकार औषधि प्रशासन विभाग का डंडा चल गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर हुई जांच में कई मेडिकल स्टोर्स पर ऐसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन्होंने मरीजों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।जांच के दौरान पाया गया कि कई मेडिकल स्टोर्स में पंजीकृत फार्मासिस्ट मौजूद ही नहीं थे, जबकि नियमों के अनुसार उनकी निगरानी में ही दवाओं की बिक्री की जा सकती है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को बिल और कैश मेमो तक नहीं दिए जा रहे थे। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि अनुसूची H, H1 और X जैसी नियंत्रित दवाओं की बिक्री से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड भी कई दुकानों में नहीं मिले।औषधि प्रशासन विभाग ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए जिले के 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा सकते हैं।कार्रवाई की जद में आए मेडिकल स्टोर्स में साईं मेडिकल एंड जनरल स्टोर हरदुआ, नवीन मेडिकल स्टोर रीठी, अनिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर देवगांव, संदीप मेडिकल स्टोर बहोरीबंद, प्रकाश मेडिकल, आदित्य मेडिकल बहोरीबंद, गौतम मेडिकल, गणेश मेडिकल, मोहित मेडिकल एंड जनरल स्टोर पिपरोंध तथा माहिर मेडिकल एंड जनरल स्टोर निवार पहाड़ी शामिल हैं।ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने बताया कि दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखना और नियंत्रित दवाओं की बिक्री का पूरा हिसाब संधारित करना कानूनन अनिवार्य है। निरीक्षण में इन नियमों का उल्लंघन सामने आने पर कार्रवाई की गई है।जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर मेडिकल स्टोर्स की जांच के बाद हुई इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नोटिस का जवाब आने के बाद विभाग कितनी सख्ती से आगे की कार्रवाई करता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

"कटनी में मेडिकल माफिया पर शिकंजा! नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 10 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस"फार्मासिस्ट गायब, बिना रिकॉर्ड बिक रहीं दवाएं, अब लाइसेंस निलंबन की तैयारी | Khabar Digital | Khabar Digital