सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष बन्देवार/ कान्हीवाड़ा क्षेत्र के शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम मेहरापिपारिया निवासी नानक राम टेभंरे के सुपुत्र रजनीश टेभंरे का अग्निवीर में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन को गांव और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
रजनीश टेभंरे के सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन मेहरापिपारिया में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव का एक युवा देश सेवा और रक्षा के लिए आगे बढ़ रहा है, यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने रजनीश टेभंरे के स्वस्थ, सुरक्षित और सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।









