खनिज विभाग की सख्ती: लाइम स्टोन खदानों में गड़बड़ी के संकेत, रायल्टी वसूली पर कड़ा एक्शन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खनिज विभाग की सख्ती: लाइम स्टोन खदानों में गड़बड़ी के संकेत, रायल्टी वसूली पर कड़ा एक्शन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले जिले की लाइम स्टोन खदानों में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विजयराघवगढ़ क्षेत्र में संचालित खदानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उत्पादन और स्टॉक के आंकड़ों में संभावित अंतर को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।निरीक्षण के दौरान खनिज अमले ने खदानों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और उसे पोर्टल में दर्ज आंकड़ों से मिलाया। सूत्रों के अनुसार, कई खदानों में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच अंतर की आशंका जताई जा रही है, जिससे रायल्टी में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।खनिज अधिकारियों ने खदान संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 28 मार्च तक अपनी रायल्टी राशि जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ रिकवरी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कम रायल्टी पाए जाने पर खदान संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा।प्राथमिक जांच में नन्हवारा, सुनहरी, सलेया, आमहेटा, विस्तरा और बड़ारी क्षेत्र की खदानों को शामिल किया गया है। इनमें कई बड़े नाम भी सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।हालांकि विभाग ने अभी विस्तृत खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार हो रही जांच से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जिले में खनिज कारोबार में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी खदानों की जांच से बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

खनिज विभाग की सख्ती: लाइम स्टोन खदानों में गड़बड़ी के संकेत, रायल्टी वसूली पर कड़ा एक्शन | Khabar Digital | Khabar Digital