Sagar News: स्वदेशी के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, बाइक पर किया प्रचार!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sagar News: स्वदेशी के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, बाइक पर किया प्रचार!

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ दीपावली की पूर्व संध्या पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से बाजार भ्रमण करने के लिए निकले, कटरा बाजार पहुंचकर शहरवासियों एवं स्थानीय दुकानदारों से सीधा संवाद किया। लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपील की है कि दीपावली के पावन अवसर पर सभी लोग स्थानीय एवं स्वदेशी वस्तुओं को खरीदें, जिससे हमारे स्थानीय दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, और उनके घर भी खुशियों की दिवाली मनाई जा सके।

जनता के बीच पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपने निज निवास मातेश्वरी से गोपालगंज होते हुए परकोटा ,तीन बत्ती से कटरा बाजार पहुंचे उन्होंने दिवाली के महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ अभियान को गति देने के लिए मंत्री राजपूत ने इस दिवाली पर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया। दीपावली महोत्सव में स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर उन्होंने न केवल स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन दिया, बल्कि छोटे व्यापारियों और कारीगरों के लिए रोजगार के अवसरों को भी बल दिया। मंत्री श्री राजपूत ने कटरा बाजार का भ्रमण कर स्थानीय हस्तशिल्प, गोबर के दिये, मिट्टी के दीये, स्वदेशी पटाखे, पूजा हवन सामग्री, हस्तनिर्मित वस्त्र और स्वदेशी खाद्य पदार्थों की खरीदारी की।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/several-congressmen-quit-bjp-goving-rajpu/

छोटे कारीगर महत्वपूर्ण - गोविंद सिंह राजपूत
उन्होंने कहा,'स्वदेशी अपनाने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि लाखों कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।' यह कदम स्थानीय उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अभियान का लक्ष्य उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है, जिससे विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम हो। इससे न केवल देश का पैसा देश में रहेगा, बल्कि स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

स्वदेशी उत्पादों के बताये फायदे
मंत्री राजपूत ने नागरिकों से अपील की  है कि वे इस दिवाली स्थानीय दुकानों से खरीदारी करें, ताकि त्योहारों की रौनक के साथ-साथ देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़े। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि सांस्कृतिक विरासत भी संरक्षित होगी। स्वदेशी अपनाकर हम एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ती है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण होता है, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत बनी रहती है। स्थानीय उत्पादों में परिवहन की आवश्यकता कम होती है, जिससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण प्रदूषण कम होता है। स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ती है, क्योंकि उत्पादक अपने उत्पादों को अच्छी तरह से बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। देश आत्मनिर्भर बनता है, क्योंकि हमें आयात पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा, सुरखी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पाठक, विक्रम सोनी, जगन्नाथ गुरैया, रूपेश यादव पार्षद, अनिल श्रीवास्तव पीपरा, नेवी जैन, सिद्धार्थ पचैरी, अंकू चैरसिया, अंशुल परिहार, नीकेश गुप्ता,भीमसेन यादव, सुमित यादव, लखन सिंह, गोविंद देवलिया, राजू पटैल, चंद्रेश सिंह टीला, लक्ष्मी तिवारी आदि बाजार भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Sagar News: स्वदेशी के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, बाइक पर किया प्रचार! | Khabar Digital | Khabar Digital