सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बंडोल मंडल के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित मक्का फसलों का मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विधायक ने ग्राम कुकलाह, पौंडी, बीसावाड़ी, कलारबांकी, जोगीवाड़ा, बजरवाड़ा, खमरिया और भाजीपानी पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान की जमीनी स्थिति देखी। उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और नुकसान की जानकारी ली।
इस दौरान विधायक ने किसानों को ढांढस बंधाते हुए संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। किसानों ने भी फसल नुकसान से जुड़ी अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
जबलपुर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष छात्रों का पैदल मार्च और प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर के नेतृत्व में शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज गौरीघाट के आयुष छात्रों ने स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने आयुर्वेदिक कॉलेज से झंडा चौक तक पैदल मार्च निकाला और झंडा चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों को रेखांकित किया। प्रदर्शन में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस तरह मध्य प्रदेश सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की है, उसी तर्ज पर आयुष छात्रों का भी स्टाइपेंड बढ़ाया जाना चाहिए। ABVP नेता आर्यन पुंज ने चेतावनी दी है कि यदि मध्य प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो छात्र उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे तथा मुख्यमंत्री का घेराव भी करेंगे।









