त्यौंथर रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ भारतीय जनता पार्टी के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के कटरा, गढ़ी एवं त्योंथर मंडलों की मासिक कामकाजी बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में विधायक ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है और उसके समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मासिक कामकाजी बैठकें संगठन को सक्रिय, अनुशासित और मजबूत बनाए रखने का प्रभावी माध्यम हैं। इन बैठकों में पूर्ण हो चुके कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की रणनीति तैयार की जाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंडल स्तर पर नियमित बैठकों की परंपरा कार्यकर्ताओं में दायित्वबोध, समन्वय और सक्रियता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एवं के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की लोकहितकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करें तथा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं।
बैठकों में कटरा मंडल अध्यक्ष सावेंद्र शर्मा, गढ़ी मंडल अध्यक्ष समीर सिंह, त्योंथर मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित तीनों मंडलों के प्रभारी, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









