सैयदना साहब के आगमन को लेकर विधायक के सख्त निर्देश, अम्बुआ-जोबट में तैयारियां तेज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सैयदना साहब के आगमन को लेकर विधायक के सख्त निर्देश, अम्बुआ-जोबट में तैयारियां तेज

आलीराजपुर कुलदीप/ खराड़ीया/ खबर डिजिटल/अम्बुआ / जोबट / आलीराजपुर। सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर अम्बुआ और जोबट क्षेत्र में तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में दोनों स्थानों पर बोहरा समाज की मस्जिदों में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अम्बुआ में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ने बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। वहीं जोबट में भी मस्जिद पहुंचकर उन्होंने तैयारियों की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://khabardigital.com/india/major-accident-at-nalanda-sheetla-mata-temple-in-bihar-9-devotees-died/

निरीक्षण के दौरान विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारी से फोन पर चर्चा कर कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन दिनों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सैयदना साहब के आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि दोनों क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सैयदना साहब के आगमन को लेकर अम्बुआ और जोबट सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-lpg-cylinder-booking-drops-rumors-stock-update/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी