सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मॉब लिचिंग का एक मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की पीठ पर पिटाई के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद के वीडियो में उसकी पीठ पर किसी लाल रंग की चीज का लेप किया जा रहा है। आसपास बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। जो उस पर हंस रहे हैं। इसके साथ ही उसे पैर पकड़ने जैसी नसीहत दी जा रही है। यह वीडियो कोतवाली या डूंडासिवनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना लगभग एक माह पुरानी बताई जा रही है।
पीडित भोमा क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है। पीड़ित ने डर के चलते इस मामले की शिकायत किसी को नहीं की थी। फिलहाल पीड़ित नागपुर में है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से जिले का माहौल गर्मा गया है। सोशल मीडिया में वीडियो के सैकड़ों शेयर हो चुके हैं।
इस मामले में सिवनी एस पी कृष्णलाल चंदानी का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में है प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है अश्विन माना ठाकुर सहित कुल 11 आरोपियों को चिह्नित किया गया है और 3 पुलिस हिरासत में लिया गया है आगे की जांच की जा रही है साथ ही कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं एआईएमआईएम के डिविजनल इन चार्ज शादाब पटेल का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। फिलहाल इस मामले में पीडित का पक्ष सामने नहीं आया है और ना ही घटना का कारण ही पता चल पाया है। पीड़ित मध्य प्रदेश सिवनी के ITI छात्र नाम सोहेल खान पिता वहीद खान निवासी ग्राम सालीवाड़ा, (भोमा) तहसील सिवनी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









