मोहन सरकार का नशे पर एक और प्रहार: क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मोहन सरकार का नशे पर एक और प्रहार: क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

भोपाल, खबर डिजिटल | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार प्रदेश में नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहें है। इस अभियान के अंतर्गत राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 510 नाइट्रावेट-10 टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹25,000 आंकी गई है। साथ ही एक मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर के अंबेडकर ग्राउंड के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं के साथ मौजूद है। घेराबंदी कर जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी पहचान अनस अब्दुल उर्फ कल्लू (22) निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 150 नाइट्रावेट गोलियाँ बरामद हुईं। पूछताछ में अनस ने बताया कि ये दवाइयाँ उसने जेल में मिले साथी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे (24) से उधार ली थीं। इसके बाद पुलिस ने विशाल को कस्तूरबा अस्पताल के पास से पकड़ा और उसके पास से भी 150 गोलियाँ बरामद की गईं।

माइनिंग कॉन्क्लेव सीएम के आगमन पर काले झंडे दिखाने की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने घर से उठाया – Khabar Digital

मेडिकल स्टोर से मिली नाइट्रावेट टैबलेट, दुकान सील

विशाल की निशानदेही पर तीसरे आरोपी रवि साहू (35) निवासी बरखेड़ी को गिरफ्तार किया गया, जो एक मेडिकल स्टोर "माँ मेडिकल स्टोर" संचालित करता था। दुकान की तलाशी में दराज से 210 नाइट्रावेट टैबलेट बरामद हुईं। दवाइयों को जब्त कर मेडिकल स्टोर को शील कर दिया गया।

आरोपियो के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सस्ती कीमत पर प्रतिबंधित दवाइयाँ खरीदते थे और महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अनस अब्दुल के खिलाफ टीटी नगर और कमला नगर थानों में 20 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं। विशाल बिटौरे के खिलाफ भी गोविंदपुरा थाने में 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं रवि साहू पहले आपराधिक रेकॉर्ड में नहीं है, लेकिन मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल एवं एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान और एसीपी सुजीत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अशोक मरावी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। इस कार्रवाई में सउनि ओमपाल, आरक्षक आलोक मिश्रा, नीरज, आनंद कुमार, रोहित यादव, घनश्याम चंद्रावत, सत्येन्द्र यादव, विवेक नामदेव, महिला आरक्षक पूजा यादव की सराहनीय भूमिका रही।

सीएम मोहन यादव का जबलपुर–कटनी दौरा, नितिन गडकरी संग करेंगे NH परियोजनाओं का लोकार्पण – Khabar Digital

समाचार भेजने और जिला संवाददाता बनने के लिए आज ही संपर्क करें — 
✉️ [email protected] / मो. 9685520916
हमसे जुड़ें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर:
▶️ YouTube | 👍 Facebook | 🐦 Twitter | 📸 Instagram | 💬 WhatsApp | 💼 LinkedIn
खबर डिज़िटल — हर पल आपके साथ।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मोहन सरकार का नशे पर एक और प्रहार: क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital