मोहन सरकार के 10 महीने पूरे, पटवारी ने पूछे 10 सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मोहन सरकार के 10 महीने पूरे, पटवारी ने पूछे 10 सवाल

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार के 10 महीने पूरे होने पर मंगलवार को पीसीसी में आयोजित प्रेस काफ्रेंस के माध्यम से 10 सवाल पूछे। उन्होने कहा शिवराज ने जब वोट लिया तब उन्होंने जनता के सामने एक वचन पत्र दिया था।
कहा था कि मैं बहनों को हर महीने 3000 दूंगा। हर हालत में दूंगा। आपने बीच में कहा कि हम 5000 तक देंगे। 10 महीने की सरकार में 3000 क्यों नहीं दिया? 450 में गैस सिलेंडर का क्या हुआ? आपकी सरकार को सांप सूंघ गया।

उन्होंने कहा कि शिवराज ने जो 33 योजनाएं चालू की थीं। मोहन सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन योजनाओं का फंड आवंटन क्यों रोका गया है? साथ ही आपकी सरकार ने किसानों से वादा किया था कि गेहूं को 2700 और धान को 3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। परंतु आज किसान अपनी फसल के उचित मूल्य के लिए दर-दर भटक रहे हैं। साथ ही, खाद की भारी कमी के कारण किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और खाद की आपूर्ति कब सुनिश्चित की जाएगी?आपकी सरकार ने प्रत्येक घर में रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन इसके उलट, प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। वहीं आदिवासी और दलित समुदाय की बैकलॉग भर्तियाँ अभी तक लंबित हैं। इनके बच्चों की छात्रवृत्ति भी अब तक जारी नहीं हुई है। इन समुदायों के अधिकारों को कब सुनिश्चित किया जाएगा और उन्हें उनका हक कब मिलेगा?

प्रदेश में बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हो रही है, और इस कारण मध्य प्रदेश को /”रेप कैपिटल/” कहा जाने लगा है। कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर /”बेटी बचाओ/” अभियान के तहत आपको ज्ञापन भी सौंपा था। कृपया बताएं, प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए आपकी सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी