Mohan Sarkar New Jet Plane : मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही अपने नए जेट विमान में सवार होती दिखाई देगी, जिससे सरकार को किराए के विमानों से मुक्ती मिल जाएगी। किराए के विमानों से मुक्ति पान के लिए सरकार द्वारा खरीदा गया जेट विमान अब लगभग तैयार हो चुका है और जून 2026 के अंत तक इसकी डिलीवरी मिलने की संभावना है।
जांच में खर्च होंगे 50 लाख
मीडिया की खबरों के अनुसार इस विमान की डिलीवरी से पहले सरकार इसकी तकनीकी जांच कराएगी। इसके लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें पायलट और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम जून में कनाडा जाकर विमान का परीक्षण करेगी। इस पूरी प्रक्रिया पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। विमान की जांच के लिए गठित टीम में पायलट विश्वास राय के साथ तकनीकी विशेषज्ञ जेपी शर्मा और रश्मि सिंह शामिल हैं। ये तीनों विमान की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करेंगे।
बाम्बार्डियर कंपनी ने बनाया विमान
सरकार द्वारा खरीदा गया जेट विमान ‘चैलेंजर 3500’ मॉडल का है, जिसे कनाडा की बाम्बार्डियर कंपनी तैयार कर रही है। विमान की जांच के बाद ही इसे भोपाल लाया जाएगा।
सरकार नहीं अभी कोई विमान
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के पास अपना कोई विमान नहीं है। विमान की जरूरत के अनुसार किराए पर विमान लिया जाता है। जिससे सरकार पर वित्तीय भार अधिक आता है, लेकिन नए जेट के शामिल होने से सरकारी कामकाज में तेजी और वित्तीय भार कम होने की उम्मीद है।









