लव जिहाद या प्यार?.. फरमान की हुई मोनालिसा… तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लव जिहाद या प्यार?.. फरमान की हुई मोनालिसा… तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ माला-मोती बेचकर फेमस हुई मोनालिसा ने रमजान में बड़ा फैसला लिया है, अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से रातों-रात मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले ने शादी कर ली है, उसने 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है, इस शादी के विरोध में उसके पिता जय भोंसले और पूरा परिवार था, इसी के चलते मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली और शादी में सुरक्षा की गुहार लगाई।

मोनालिसा का डरा रहा था डर
केरल में जाकर शादी करने वाली मोनालिसा को डर था कि एमपी में शादी का कड़ा विरोध होगा, इसीलिये उसने अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ दूर प्रदेश में जाकर शादी कर ली।
इसलिए उन्होंने केरल को अपने लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में चुना। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की, यहां भी शादी में विरोध की स्थिति ना बने इसलिए पुलिस भी तैनात की गई थी। इस शादी में केरल के कई नेता मौजूद रहे है, जिनमें CPM राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री वी. शिवनकुट्टी शामिल थे।

प्रयागराज महाकुंभ में फेमस हुई थी मोनालिसा
मध्यप्रदेश के खरगोन जिला में आने वाले मंडलेश्वर की रहने वाली मोनालिसा घूम-घूमकर माला-मोती बेचने का काम करती थी, वो प्रयागराज महाकुंभ में सोशल मीडिया के माध्यम से फेमस हुई, इसी दौरान उनकी एक फोटो ने उन्हें देशभर में फेमस कर दिया था. उन्हें अपनी आंखों की वजह से काफी तारीफें मिलीं और फिल्मों में तक मौका मिल गया, मोनालिसा को जिस फिल्म में काम मिला था, उसकी शूटिंग भी चल रही थी, बाकायदा फिल्म सेट से डायरेक्टर के साथ मोनालिसा के कई फोटो सामने आए थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-expansion-guna-politics-kp-yadav-vs-scindia-camp/

6 महीनों का प्यार बना हकीकत
मोनालिसा का कहना है कि 6 महीने पहले उसे फरमान से प्यार हुआ, लेकिन उसने सारी हकीकत जानने के बाद यह फैसला लिया कि वो उसकी होना चाहती है। फिल्म करियर को उसने अपने बॉयफ्रेंड के लिए कुर्बान करने का फैसला लिया है, हालांकि इस समय मोनालिसा को नाबालिग भी बताया जा रहा है, लेकिन केरल में प्रस्तुत किए दस्तावेजों को अनुसार मोनालिसा बालिग है, और अपने फैसले खुद ले सकती है।

डायरेक्टर ने लव जिहाद का लगाया आरोप
मोनालिसा को फिल्मों में मौके देने वाले पहले डायरेक्टर सनोज ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. उन्होंने कहा कि 'ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है, महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा मुझे गंगा जैसी पवित्र दिखाई दी थी, उसका प्रकृति जैसा रूप था, जिसके बाद मैंने उसे ट्रेनिंग देकर फिल्म में मौका दिया पर ये बात कुछ विरोधियों को पसंद नहीं आई, मोनालिसा साजिश का शिकार हो गई है, ये प्यार नहीं लव जिहाद है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-politics-power-struggle-cabinet-expansion-discussion/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

लव जिहाद या प्यार?.. फरमान की हुई मोनालिसा… तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह | Khabar Digital | Khabar Digital