मुरैना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित तहसील परिसर में आज लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। रेवेन्यू इंस्पेक्टर (आरआई) राकेश जैन को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार किसान संतोष कुशवाह अपने तीन बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि आरआई राकेश जैन ने प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 2 हजार रुपये की मांग की थी।
बताया गया है कि 500 रुपये पहली किस्त के रूप में पहले ही ले लिए गए थे। इसके बाद शेष 1500 रुपये देने के लिए किसान को कहा गया।
आज जैसे ही किसान ने बकाया 1500 रुपये आरआई को दिए, पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई होते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी आरआई को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील परिसर से जुड़ा है।
मुरैना: थाने का घेराव करने पहुंची करणी सेना, लगाए मुर्दाबाद के नारे - Khabar Digital









