केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगर वन विकास के लिए MoU का आदान-प्रदान किया गया। KRIBHCO और मध्यप्रदेश जैवविविधता बोर्ड के बीच समझौता हुआ। सुदीप सिंह मेंबर सेक्रेटरी मध्य प्रदेश जैव विविधता बोर्ड एवं कृभको के एमडी श्री एस. एस. यादव के बीच MoU का आदान प्रदान हुआ
इस MoU के तहत मोरवन प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोपाल में नगर वन विकसित किया जाएगा। नगर वन के माध्यम से भोपाल के हरित क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। इसका उद्देश्य जैवविविधता का संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन है। नगर वन से स्थानीय जैवविविधता और वनस्पतियों को संरक्षण मिलेगा।
सरकार का प्रयास शहर में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण को बेहतर बनाना है। नागरिकों को स्वच्छ, हरित और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है।









