भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और इस दौरान युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए PSC की दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ष के दौरान एक अतिरिक्त PSC परीक्षा भी कराई जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना है।
युवाओं को मिलेगा परीक्षा का अतिरिक्त अवसर
डॉ. मोहन यादव के इस ऐलान के बाद मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक वर्ष में दो बार परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने युवा वर्ष के दौरान युवाओं के लिए रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अवसर बढ़ाने की बात कही। सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जो PSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अतिरिक्त परीक्षा के आयोजन से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के अनुसार एक और मौका मिल सकेगा।
भोपाल के लोग ध्यान दें! मंगलवार को 40 से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें समय और लिस्ट
युवाओं को समर्पित साल 2027
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में समर्पित करते हुए युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जाएंगे। इसी क्रम में PSC की एक परीक्षा अतिरिक्त रूप से आयोजित की जाएगी। इसी तरह अन्य विभागों की परीक्षाएं भी आयोजित कराने के सीएम ने संकेत दिए हैं। जिसके चलते युवाओं में उत्साह का वातावरण बनने की संभावना है।
CM मोहन यादव ने इस जिलों को दी बड़ी सौगात, बोले MP में 62 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री हुई









