MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश सरकार में प्रशासनिक तौर पर अधिकारियों के कार्यो में फेरबदल का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने कृषि व्यवस्था और किसानों से जुड़ी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया है। सूबे में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की निगरानी के लिए सरकार ने एक नई समिति का गठन किया है। जिसमें पूर्व में तैनात अधिकारियों को हटाकर उनकी जगह तीन IAS अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग आदेश भी जारी कर दिए है।
इन 3 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
उमाशंकर भार्गव (IAS): इन्हें अजय गुप्ता के स्थान पर अब संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिलीप कुमार कापसे (IAS): इन्हें निधि निवेदिता की जगह हटाकर उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
रोहित सिसोदिया (IAS): इन्हें राहुल धोते के स्थान पर उपसचिव, किसान कल्याण विभाग की नई कमान सौंपी गई है।
क्या करेगी यह नई कमेटी
राजनैतिक जानकारों के अनुसार सरकार का यह फैसला केवल रूटीन ट्रांसफर नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को सीधे तौर पर धरातल पर उतारने का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक है। नवगठित कमेटी को बड़े फैसले लेने के अधिकार दिए गए हैं।









