MP Adani Power Project:ग्रीनशू ऑप्शन के तहत Adani को मिला 1600 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्ट

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

MP Adani Power Project:ग्रीनशू ऑप्शन के तहत Adani को मिला 1600 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्ट

Madhya Pradesh Adani Power Project: देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पॉवर कंपनी, अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल) को मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड MPPMCL से कुल 1600 मेगावाट क्षमता का ऑर्डर मिला है।

यह ऑर्डर हाल ही में पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया के तहत दिया गया है। एपीएल को आज MPPMCL से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है, जिसमें 800 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता "ग्रीनशू ऑप्शन" के तहत दी गई है। इससे पहले भी इसी बोली प्रक्रिया में कंपनी ने 800 मेगावाट की क्षमता हासिल की थी। पिछले 12 महीनों में यह कंपनी का पाँचवाँ बड़ा पॉवर सप्लाई ऑर्डर है।

यह भी पढ़ें – भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलों पर CM मोहन बना रहे हैं श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ - Khabar Digital

कंपनी 21 हजार करोड़ का करेगी निवेश

अब तक APL को कुल मिलाकर 7,200 मेगावाट क्षमता के ऑर्डर मिल चुके हैं। अतिरिक्त 800 मेगावाट की यह क्षमता उसी टैरिफ पर दी गई है, जो पहले मिले 800 मेगावाट ऑर्डर के लिए तय किया गया था, यानि 5.838 रुपए प्रति यूनिट। इसके तहत एपीएल Madhya Pradesh के अनूपपुर जिले में बनने वाले 1600 मेगावाट (800 मेगावाट x 2) अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पॉवर यूनिट से बिजली सप्लाई करेगा। यह यूनिट डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट DBFOO मॉडल पर बनाई जाएगी। दोनों यूनिट्स नियुक्ति की तारीख से 60 महीनों के भीतर चालू कर दी जाएँगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 21,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

यह विकास भारत में किसी Thermal Power Tender के तहत ग्रीनशू विकल्प को अपनाने का अपनी तरह का पहला उदाहरण है। कोयला-आधारित बिजली खरीद में इस नई व्यवस्था से मध्यप्रदेश को तेज़ी से बढ़ती औद्योगिकीकरण और शहरीकरण की वजह से बढ़ती बिजली माँग को पूरा करने में मदद मिलेगी और इससे राज्य की ऊर्जा सुरक्षा भी और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें – पत्रकारों के लिए बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान - Khabar Digital

2 हजार लोगों को मिलेगा स्थायी रोजगार

Adani Power के मुख्य कार्यकारी अधिकार एस.बी. ख्यालिया ने कहा, "हमें खुशी है कि अदाणी पॉवर को न सिर्फ मध्यप्रदेश में शुरुआती 800 मेगावाट का प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है, बल्कि "ग्रीनशू ऑप्शन" के तहत अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता भी हासिल हुई है। यह हमारे उस संकल्प को मजबूत करता है, जिसके तहत हम राज्य और यहाँ के लोगों को भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ बिजली उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ मध्यप्रदेश के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करता है, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास में योगदान के हमारे प्रयासों को भी दर्शाता है।"

इस पॉवर प्लांट के लिए कोयले की सप्लाई भारत सरकार की शक्ति नीति के तहत आवंटित की गई है। निर्माण के दौरान इस प्रोजेक्ट से लगभग 9,000-10,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और संचालन शुरू होने के बाद करीब 2,000 लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त होगा। कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही राज्य के डिस्कॉम के साथ पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट (पीएसए) पर हस्ताक्षर कर दिए जाएँगे।

यह भी पढ़ें – हमारा नाम समग्र ID से क्यों कटवाएं है भैया… - Audio Viral - Khabar Digital

Greenshoe Option पर फोकस

सितंबर 2024 में , Adani Green Energy के साथ मिलकर कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से 6,600 मेगावाट (5,000 मेगावाट सोलर और 1,600 मेगावाट थर्मल) बिजली सप्लाई ऑर्डर के लिए LOI मिला था। मई 2025 में इसे उत्तर प्रदेश सरकार से 1,600 मेगावाट क्षमता वाले ग्रीनफील्ड प्लांट से बिजली सप्लाई का एलओए मिला। अगस्त 2025 में कंपनी को बिहार सरकार से 2,400 मेगावाट क्षमता के नए पॉवर प्लांट से बिजली सप्लाई का एलओए प्राप्त हुआ। वहीं, पिछले महीने इसे मध्यप्रदेश से 800 मेगावाट का LOA मिला था, जो अब MPPMCL द्वारा Greenshoe Option अपनाने के बाद बढ़कर 1,600 मेगावाट हो गया है।

अदाणी पॉवर भारत की बढ़ती बेस लोड डिमांड को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा कैपेक्स प्रोग्राम लागू कर रहा है। कंपनी की मौजूदा परिचालन क्षमता 12 Thermal Power Plants (टीपीपी) से 18.15 गीगावाट है और इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2031-32 तक कुल 41.87 गीगावाट उत्पादन क्षमता हासिल करना है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Adani Power Project:ग्रीनशू ऑप्शन के तहत Adani को मिला 1600 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्ट | Khabar Digital | Khabar Digital