मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं. भाजपा लगातार निगम मंडलों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में पद भर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले नगरीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी दिशा में पिछले महीने प्रदेश के 169 नगरीय निकायों के लिए 768 एल्डरमैन की पहली सूची जारी की गई थी. उस समय यह चर्चा थी कि जल्द ही दूसरी सूची भी सामने आएगी, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी दूसरी सूची जारी नहीं हो सकी है.
एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज
अब एक बार फिर एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हुई है. इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. इस बैठक को नियुक्तियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
एल्डरमैन की दूसरी सूची जल्द जारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई इस चर्चा के दौरान यह सहमति बनी कि एल्डरमैन की दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी. हालांकि सूत्रों के अनुसार नगर निगमों में नियुक्तियों को लेकर अभी पूरी तरह सहमति नहीं बन पाई है. खासकर प्रदेश के 16 नगर निगमों में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिस वजह से सूची जारी होने में देरी हो रही है.
बैठक में क्या हुआ
बैठक में इस मुद्दे पर लंबी चर्चा और विचार-विमर्श किया गया. बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कुछ नगर निगमों के लिए नामों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि दूसरी सूची कब जारी होती है और उसमें किन-किन लोगों को मौका मिलता है. फिलहाल यह साफ है कि पार्टी इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन अंतिम फैसला आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम









