भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद की गई हैं।
सक्रिय कदम बढ़ाने की बात
पार्टी संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार, किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां सौंपकर जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे किसानों के बीच पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे।

संगठनात्मक गतिविधि बढ़ाने पर जोर
भाजपा किसान मोर्चा की इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के माध्यम से किसान वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर रहेगा।
UP और MP में सपा-कांग्रेस गठबंधन की बिछने लगी बिसात… जल्द हो सकता है सीटों का समझौता









