MP BJP New List: भाजपा में फिर बंटी बड़ी जिम्मेदारियां, SC मोर्चा में इन 56 नेताओं को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP BJP New List: भाजपा में फिर बंटी बड़ी जिम्मेदारियां, SC मोर्चा में इन 56 नेताओं को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन को मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है. इसी क्रम में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों समेत कुल 56 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

इन नियुक्तियों की सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जारी की गई है. भगवान सिंह परमार ने संगठन की ओर से नियुक्तियों की घोषणा की है. माना जा रहा है कि इन बदलावों के जरिए जिला स्तर पर मोर्चे की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है.

इन जिलों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए

नई सूची में मुरैना से महेश जाटव और मुकेश जाटव को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है. भिंड से धरम सिंह भार्गव और बाबूलाल टैगोर को जिम्मेदारी मिली है. ग्वालियर नगर से अरविंद बैदौरिया, अर्जुन जाटव, महेश आर्य और मानवेन्द्र मौर्य को जगह दी गई है.

श्योपुर से पूर्ण आर्य और दीपकराज वाल्मीकि, शिवपुरी से सुभाष जाटव, सागर से लता साकवार और मूलचंद उर्रिया तथा छतरपुर से नीरज जाटव को नियुक्त किया गया है. सीधी से राजीव मौर्य और हरिकेश साकेत, जबलपुर नगर से बलराज सोनकर और गोपाल अहिरवार को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है.

इसके अलावा जबलपुर ग्रामीण, कटनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, भोपाल नगर, रायसेन, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ से भी नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी दी गई है.

मालवा और निमाड़ क्षेत्र में भी नियुक्तियां

इंदौर नगर से दानवीर नरवले और अर्जुन सावले, जबकि इंदौर ग्रामीण से महेश गेहलोत और जितेंद्र जटिया को स्थान मिला है. धार, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी से भी कई नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है.

उज्जैन नगर और ग्रामीण के साथ शाजापुर, आगर, रतलाम, मंदसौर और नीमच से भी नई नियुक्तियां की गई हैं. इस सूची में विभिन्न जिलों के कुल 56 नेताओं को संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.

प्रदेश स्तर पर भी बांटी गई जिम्मेदारियां

संगठन में केवल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है, बल्कि कई विभागों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी भी तय किए गए हैं. गणपत लाल डाबी को प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया गया है.

संभाग स्तर पर भोपाल के लिए डॉ. जगदीश चौहान, नर्मदापुरम के लिए राकेश सिंह कुचबंदिया और शहडोल के लिए अमित कछवाहा को जिम्मेदारी मिली है. क्षितिज मालवीय को सह सोशल मीडिया प्रभारी और रामस्वरूप अहिरवार को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है.

छात्रावास संपर्क प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक कुमार भन्नारे को दी गई है. वहीं कमलकांत राजोरिया, दुर्गेश चौहान, मनीषा मंगेश रमपुरिया और सरिता मालवीय को छात्रावास सह-प्रभारी बनाया गया है. स्व-सहायता समूह प्रभारी बरखा वर्मा होंगी, जबकि पुष्पा चौहान और पार्वती तामिया को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP BJP New List: भाजपा में फिर बंटी बड़ी जिम्मेदारियां, SC मोर्चा में इन 56 नेताओं को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट | Khabar Digital | Khabar Digital