भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद मध्यप्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के नाम जारी किए गए हैं।
पदाधिकारियों के नाम घोषित
पार्टी की ओर से जारी सूची में जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इन नियुक्तियों के साथ संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

संगठनात्मक काम को बढ़ाएंगे आगे
भाजपा संगठन की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
BJP News: बीजेपी में एक बार फिर नियुक्तियों की बहार… संगठन स्तर पर पूरी कार्यकारिणी की घोषित









