भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने दो जिलों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार दोनों जिलों में संगठन की कमान नए चेहरों को सौंपी गई है।
संगठन कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी
भाजपा की इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी
गौरतलब है कि भाजपा में पिछले कुछ समय से प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक बदलाव और नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की यह नियुक्ति भी पार्टी के जमीनी संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। संगठन को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
Railways News: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी से सावधान… सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती विज्ञापनों का जाल









