भोपाल/ खबर डिजिटल/ MP Board Class 10th 12th Revised Time Table 2026- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल 10th और हायर सेकेंडरी 12th परीक्षा-2026 की संशोधित समय-सारणी जारी की है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के हित में कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में थोड़ा संशोधन किया गया है, शेष सभी विषयों की परीक्षा पूर्व में जारी समय सारणी के अनुसार होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरु होंगी।
MP Board 10th 12th Time Table 2026: यहां देखें संशोधित समय-सारणी, सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा

अफवाह से बचें, ज्यादा जानकारी के लिए mpbse.nic.in देखें
MP Board द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शेष विषयों का परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अनुसार ही लागू रहेगा। परीक्षा समय- सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे यह संशोधित समय-सारणी विद्यार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं तथा विद्यालय परिसर में सूचना पटल पर प्रदर्शित करें। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध समय-सारणी को ही मान्य समझें और किसी भी अफवाह से बचें।
पूर्व में जारी की गयी एमपी बोर्ड परीक्षाओं का समय-सारणी
MP Board ने पहले ही बोर्ड परीक्षाओं के तारीख की घोषणा कर दी थी। उसके अनुसार परीक्षाएं होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, कक्षी 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को खत्म होगी।
12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी , देखें समय-सारणी

10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से और 2 मार्च तक चलेगी










