BPL Card Verification: MP में फर्जी BPL कार्डधारकों पर बड़ा एक्शन, हजारों नाम होंगे बाहर

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BPL Card Verification: MP में फर्जी BPL कार्डधारकों पर बड़ा एक्शन, हजारों नाम होंगे बाहर

मध्य प्रदेश में बीपीएल सूची को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है. शहर में ऐसे हजारों परिवारों की पहचान की जा रही है, जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की सूची में शामिल हैं. प्रशासन अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ लाख ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने गलत दस्तावेजों के आधार पर बीपीएल कार्ड बनवा लिया और वर्षों से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं.

बीपीएल सूची को लेकर बड़ा खुलासा

जनगणना अभियान के दौरान चल रहे मकान सर्वे में ऐसे मामलों की विशेष जांच की जा रही है. प्रशासन घरों की स्थिति, आय, सुविधाओं और परिवार की आर्थिक हालत का रिकॉर्ड तैयार कर रहा है. जिन लोगों के पास पक्के मकान और पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन वे बीपीएल सूची में शामिल हैं, उन्हें अब जांच के दायरे में लिया गया है.

बीपीएल श्रेणी के मकानों को अलग से चिह्नित

भोपाल के 85 वार्डों में चल रही मैपिंग प्रक्रिया के दौरान बीपीएल श्रेणी के मकानों को अलग से चिन्हित किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार शहर में बड़ी संख्या में ऐसे पक्के मकान सामने आए हैं, जिन्हें गरीब वर्ग में दर्ज कराया गया है. हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी परिवार को सीधे सूची से बाहर नहीं किया जाएगा. पहले संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा.

इन लोगों का सूची से हटेगा नाम

अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि किसी परिवार ने गलत जानकारी देकर बीपीएल कार्ड हासिल किया है, तो उसका नाम सूची से हटाया जाएगा और कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि फर्जी तरीके से लाभ लेने वाले लोग वास्तविक जरूरतमंदों का हक छीन रहे हैं.

बीपीएल कार्डधारकों की सूची अब सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध नहीं

बताया जा रहा है कि जिले में बीपीएल कार्डधारकों की सूची अब सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. पहले यह जानकारी प्रशासनिक पोर्टल पर अपडेट रहती थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया. वर्तमान में जिले में करीब 3.78 लाख लोगों के पास बीपीएल कार्ड हैं, जो कुल आबादी का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा बताया जा रहा है. इसी आंकड़े को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी आबादी गरीबी रेखा के दायरे में कैसे आ गई. जनगणना और सर्वे के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

BPL Card Verification: MP में फर्जी BPL कार्डधारकों पर बड़ा एक्शन, हजारों नाम होंगे बाहर | Khabar Digital | Khabar Digital