Breaking: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा चुनाव, इसी दिन आएगा रिजल्ट

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Breaking: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा चुनाव, इसी दिन आएगा रिजल्ट

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों में उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

8 जून तक भरे जाएंगे नामांकन

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए 8 जून 2026 तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

एमपी से तीन सांसदों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी और  जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इनमें दिग्विजय सिंह कांग्रेस से, जबकि जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बीजेपी से राज्यसभा सदस्य हैं।

कांग्रेस में कई नेताओं के नाम चर्चा में

दिग्विजय सिंह पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कमलेश पटेल, अरुण यादव और सज्जन सिंह वर्मा के नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं।

बीजेपी जॉर्ज कुरियन को दोबारा भेज सकती है राज्यसभा

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन को एक बार फिर मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेज सकती है। जॉर्ज कुरियन मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री हैं। वे लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े रहे हैं और दक्षिण भारत में पार्टी के प्रमुख ईसाई चेहरे माने जाते हैं।

यह खबर भी पढ़िये..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-datia-bypoll-rajya-sabha-election-notification-next-week/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Breaking: राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा चुनाव, इसी दिन आएगा रिजल्ट | Khabar Digital | Khabar Digital