भोपाल। खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनता से सीधे संवाद की नई पहल शुरू की है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सरकार से जुड़े अपने सवाल, शिकायतें और समस्याएं सीधे उनके साथ साझा करें।
उमंग सिंघार द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि यदि कोई नागरिक व्यवस्था की नाकामियों, भ्रष्टाचार, माफिया राज, अत्याचार, विभागीय लापरवाही या भर्ती घोटालों से संबंधित किसी भी सच्चाई को सामने लाना चाहता है, तो वह अपनी जानकारी साझा कर सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जनता के सवालों को विधानसभा में उठाया जाएगा और संबंधित जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा।
इस उद्देश्य के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 8269889419 जारी किया गया है, जिस पर लोग दस्तावेज, फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग या अन्य प्रमाण भेज सकते हैं। साथ ही एक ईमेल आईडी भी साझा की गई है। पोस्ट में स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पोस्टर में लिखा गया है - “सरकार से करें सीधे सवाल – आपकी आवाज, आपकी ताकत।”
बजट सत्र से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष की इस पहल को सरकार को घेरने की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे विधानसभा तक पहुंचाने का प्रभावी मंच मिलेगा और जनहित के मुद्दे मजबूती से सामने आ सकेंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र: MP कांग्रेस ने किया पोस्ट - सरकार से करें सीधा सवाल
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









