महिला नेत्रियों के लिए खुशखबरी… सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

महिला नेत्रियों के लिए खुशखबरी… सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ महिलाओं को उत्थान के लिए मध्यप्रदेश की मोहन सरकार तमाम प्रयास कर रही है, ऐसे में एक बार फिर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए, आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा-विधानसभा निर्वाचन में भी 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

करीला मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रंग पंचमी के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अशोकनगर में 115 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही भूमिपूजन किया है। उन्होंने करीला माता धाम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता भी की। इस स्थान पर माता जानकी ने लव-कुश को जन्म दिया था, जहां पर मां सीता की पूजा बिना भगवान श्रीराम के की जाती है, जहां मंदिर में माता सिया के साथ लव-कुश और ऋषि वाल्मिकी विराजमान है, जहां पर दूर-दूर से भक्त आते हैं।

एमपी में महिला सशक्तिकरण जारी
करीला मेले में शामिल होने के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा-विधानसभा निर्वाचन में भी 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे महिलाएं सशक्त हो रही हैं। लाड़ली बहनों को प्रदेश सरकार हर महीने 1500 रुपये दे रही है। महिलाओं को विभिन्न विभागों में आरक्षण देकर उच्च पदों पर नियुक्ति दी गईं हैं। किसान कल्याण वर्ष का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है। किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार 6-6 हजार रुपये की राशि किसान सम्मन निधि के रूप में दे रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ashoknagar-news-cm-mohan-yadav-big-gift-on-rang-panchami-2026/

हितग्राहियों को दिया हितलाभ
करीला माता धाम में सीएम डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ दिए। इससे पहले उन्होंने वनोपज, कृषि आधारित उत्पादों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर उन्होंने विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली जिले की सात महिलाओं को सम्‍मानित भी किया।

सीएम ने खेली फूलों की होली
अपने करीला धाम के दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने करीला धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ खेली फूलों की होली भी खेली। इस दौरान उन्होंने कहा कि करीला धाम में आस्था के साथ पूर्ण श्रद्धा भाव से श्रद्धालु माता जानकी के दर्शन करने आते हैं। माता जानकी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माता जानकी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-government-prepares-for-wheat-procurement-2026-27-cm-dr-mohan-yadav/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

महिला नेत्रियों के लिए खुशखबरी… सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान | Khabar Digital | Khabar Digital