MP News: विश्व आर्थिक मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे मध्यप्रदेश की बात… प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने की कवायद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: विश्व आर्थिक मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे मध्यप्रदेश की बात… प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने की कवायद

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 से 23 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। इस वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को एक प्रमुख निवेश गंतव्य और फ्यूचर रेडी स्टेट के रूप में प्रस्तुत करेंगे। डॉ. यादव की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीधा संवाद स्थापित कर राज्य के प्राथमिक क्षेत्रों में निवेश के नए अवसरों को धरातल पर उतारना है।

वैश्विक नीति निर्माताओं के साथ चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री दावोस प्रवास के दौरान फॉर्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ और वैश्विक नीति निर्माताओं के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश की नई आईटी और ईएसडीएम नीति, ग्रीन हाइड्रोजन नीति और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की क्षमताओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में इंदौर और भोपाल को उभरते हुए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के रूप में ब्रांडेड किया जाएगा, जबकि पीथमपुर जैसे ऑटो क्लस्टर्स की उपलब्धियों को भी वैश्विक स्तर पर रखा जाएगा।

महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
निवेश संवाद के दौरान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट की सफलता को राज्य की मजबूती के रूप में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विश्व आर्थिक मंच के उन विशेष सत्रों में भी सहभागिता करेंगे, जहां श्रम, ऊर्जा सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस उच्च स्तरीय यात्रा से प्रदेश में बड़े पैमाने पर विदेशी पूंजी निवेश और तकनीक आने की संभावना है।

https://www.youtube.com/watch?v=PRo3fF-Zh5I
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP News: विश्व आर्थिक मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे मध्यप्रदेश की बात… प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने की कवायद | Khabar Digital | Khabar Digital