मध्यप्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी… एमपी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी… एमपी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो नेताओं को पार्टी हाईकमान ने बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सोशल मीडिया विभाग से जुड़े अभय तिवारी और संदीप गुप्ता को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। दोनों नेताओं की नियुक्ति को लेकर AICC की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। AICC के सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक अभय तिवारी को पंजाब का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी संदीप गुप्ता को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी तैयारियों में निभाएंगे अहम भूमिका
पार्टी हाईकमान की ओर से दी गई इन जिम्मेदारियों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों नेताओं को संगठन के स्तर पर समन्वय, चुनावी रणनीति और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी।
अभय तिवारी को पंजाब में पार्टी की सोशल मीडिया गतिविधियों और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, संदीप गुप्ता उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर… 12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी!

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने दी बधाई
दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई दी गई। पार्टी ने अपने संदेश में कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और समर्पण से कांग्रेस को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों में अभय तिवारी और संदीप गुप्ता के सफल एवं प्रभावी नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। पार्टी के इस कदम को संगठन के अनुभवी नेताओं को दूसरे राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-board-12th-laptop-scheme-25000-rupees-students-1-september/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी