MP Congress News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' की सफलता के बाद अब पूरे MP में गूंजेगी युवाओं की आवाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP Congress News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' की सफलता के बाद अब पूरे MP में गूंजेगी युवाओं की आवाज

MP Congress news: छात्रों की गूंज (Chhatron ki Goonj) के ऐतिहासिक आयोजन के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी Jitu Patwari ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इंदौर की जनता, प्रदेश के युवाओं, छात्रों, बेटियों, मीडिया, सिख समाज, प्रशासन एवं पुलिस सहित आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, रीना बोरासी सेतिया, चिंटू चौकसे एवं विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Madhya Pradesh Congress जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर और मध्यप्रदेश के युवाओं ने “छात्रों की गूंज” के आयोजन में जिस उत्साह और संख्या में भागीदारी की, वह अद्भुत, अकल्पनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल की क्षमता से कई गुना अधिक संख्या में युवा, छात्र और विशेष रूप से बेटियां पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक आयोजन की संख्या नहीं है, बल्कि छात्रों और युवाओं की भावनाओं की गूंज है। राहुल गांधी जी ने देश में शिक्षा, छात्रों के अधिकार, शिक्षा की सुरक्षा, किफायती शिक्षा, भ्रष्टाचार-मुक्त शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा को लेकर जिस राष्ट्रीय बहस की शुरुआत की है, उसे युवाओं ने अपने मुद्दे के रूप में स्वीकार किया है।

पटवारी ने कहा कि सरकार, समाज, बुद्धिजीवी, युवा और राजनीतिक दल—सभी को मिलकर देश के युवाओं के भविष्य पर सकारात्मक चर्चा करनी चाहिए। “छात्रों की गूंज” इसी व्यापक बहस का हिस्सा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लाखों लोगों की मौजूदगी के बावजूद आयोजन जिस सहजता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, वह इंदौर की गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। उन्होंने इंदौर के जागरूक नागरिकों और परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने इस आयोजन को कांग्रेस का कार्यक्रम न समझकर छात्रों और युवाओं का अपना मुद्दा माना और इसमें सहभागी बने।

जीतू पटवारी ने “छात्रों की गूंज” के दौरान सिख समाज द्वारा की गई लंगर सेवा के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा की इस भावना के लिए वे पूरे सिख समाज को साधुवाद और प्रणाम करते हैं।

उन्होंने आयोजन में प्रशासन, पुलिस विभाग और इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपनी परिस्थितियों और नियमों के अनुसार कार्य किया और अंततः आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IDA द्वारा मैदान के लिए राशि जमा करवाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यदि नियम बनाए गए हैं तो उन्हें सभी राजनीतिक दलों के लिए समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस को कोई व्यक्तिगत शिकायत या आपत्ति नहीं है, लेकिन नियमों और परंपराओं का पालन समान रूप से होना चाहिए।

मुख्यमंत्री द्वारा कथित तौर पर उठाए गए अन्य राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी क्यों है? एक-शिक्षक वाले स्कूलों की स्थिति पर सरकार चर्चा क्यों नहीं करती? सरकारी विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में पद खाली होने के मुद्दे पर सरकार जवाब क्यों नहीं देती?

जीतू पटवारी ने अपने वक्तव्य में दावा किया कि प्रदेश में ढाई लाख से अधिक शिक्षकों की कमी, सरकारी विश्वविद्यालयों में 80 से 90 प्रतिशत तक पद रिक्त, बड़ी संख्या में बच्चों के 12वीं तक शिक्षा पूरी नहीं कर पाने और कॉलेज तक नहीं पहुंच पाने जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सवाल क्यों उठते हैं, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने व्यापमं, PSC, पटवारी परीक्षा और सिपाही भर्ती सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच एवं रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े भर्ती और परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता जरूरी है तथा सरकार को छात्रों और अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर का आयोजन शुरुआत है। अब “छात्रों की गूंज” की आवाज पूरे मध्यप्रदेश में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें एकत्रित कर शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि छात्रों की समस्याओं को संगठित तरीके से सरकार और समाज के सामने रखा जाए।

KG से PG तक किफायती, भ्रष्टाचार-मुक्त और रोजगारपरक शिक्षा की मांग

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि KG से PG तक शिक्षा बच्चों का अधिकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा किफायती (Affordable) हो, भ्रष्टाचार-मुक्त हो, छात्रों के अधिकारों और सुरक्षा की गारंटी देने वाली हो, रोजगारपरक हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा और छात्रों एवं युवाओं के भविष्य को लेकर प्रदेशभर में संवाद किया जाएगा।

इंदौर में उमड़ा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि शिक्षा, रोजगार और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर युवा गंभीर बहस चाहते हैं। “छात्रों की गूंज” के माध्यम से अब यह आवाज केवल इंदौर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचेगी। “हमारा उद्देश्य किसी से विवाद करना नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार, समाज और युवाओं के बीच एक सकारात्मक और सार्थक बहस को आगे बढ़ाना है।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Congress News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' की सफलता के बाद अब पूरे MP में गूंजेगी युवाओं की आवाज | Khabar Digital | Khabar Digital