मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टी नेतृत्व अब उन जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा कर रहा है जिनका प्रदर्शन लंबे समय से कमजोर माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानी AICC ने प्रदेश संगठन को लेकर विस्तृत फीडबैक जुटाना शुरू कर दिया है. इसी रिपोर्ट के आधार पर कई जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.
कांग्रेस में बड़ा बदलाव
जानकारी के मुताबिक संगठन सृजन अभियान के दौरान जिन नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया था, अब उनके काम और सक्रियता का आकलन किया जा रहा है. जिन जिलों में संगठन कमजोर पड़ा है, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल की कमी दिखाई दी है या जनसंपर्क अभियान असरदार नहीं रहे, वहां बदलाव लगभग तय माने जा रहे हैं. रिपोर्ट तैयार होने के बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चा की जाएगी और फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
पीसी शर्मा ने दिए संकेत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री PC Sharma ने भी संकेत दिए हैं कि पार्टी संगठन को ज्यादा सक्रिय और परिणाम केंद्रित बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस “संगठन सृजन” की सोच के साथ आगे बढ़ रही है और कनेक्टिव सेंटर मॉडल के जरिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर एक्टिव किया जा रहा है. युवा मतदाताओं को लेकर भी कांग्रेस नई रणनीति तैयार कर रही है. पीसी शर्मा के मुताबिक पार्टी किसानों, बेरोजगारी, नीट परीक्षा और मोदी गारंटी जैसे मुद्दों पर युवाओं से लगातार संवाद कर रही है. कांग्रेस का प्रयास है कि आने वाले समय में युवाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत की जाए. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस अब “सक्रिय संगठन और मजबूत नेतृत्व” के फॉर्मूले पर फोकस कर रही है. ऐसे में कई जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं, जबकि सक्रिय और जमीनी नेताओं को संगठन में नई भूमिका मिलने की संभावना बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









