गांव-गांव बिकती शराब और बुनियादी समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, चुंगी नाका में किया पुतला दहन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

गांव-गांव बिकती शराब और बुनियादी समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, चुंगी नाका में किया पुतला दहन

जबलपुर/खबर डिजिटल/ ​जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में बेलखाडू ब्लॉक कांग्रेस के करमेता मंडलम द्वारा आज मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुंगी नाका क्षेत्र में एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का अवैध धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है, जिससे अनगिनत परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों को बिजली, पानी और सुचारू लाइट व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार तरसना पड़ रहा है।

​नेताओं ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम अहाते संचालित हो रहे हैं और शराब दुकानों के ठीक सामने लोग गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता पर ₹10,000 तक का भारी-भरकम चालान थमाकर राजस्व वसूला जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध शराब की बिक्री, खुले अहातों और भारी चालानी कार्रवाई पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में तहसील, जिला और राज्य स्तर पर एक बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी