भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग (DPR) में पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। विभाग ने 10 सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों की नई पदस्थापना भी तय कर दी गई है।
कई जिलों में मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार मनोज कुमार श्रीवास्तव को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, जबलपुर में पदस्थ किया गया है। अनिल कुमार वशिष्ठ को जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शैफाली तिवारी को जनसंपर्क कार्यालय टीकमगढ़ और अनिल कुमार पटले को जनसंपर्क कार्यालय बालाघाट में पदस्थ किया गया है।

10 अधिकारियों को मिला लाभ
विभागीय आदेश के तहत कुल 10 सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।
विभाग ने जारी किए आदेश
जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रभावी हो गई है। विभागीय आवश्यकता के अनुसार उन्हें अलग-अलग जिलों और कार्यालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये खबर भी पढ़ें..









