MP Farmer Protest: भोपाल में किसान आंदोलन स्थल पहुंचेंगे मोहन सरकार के चार मंत्री… बातचीत की मिली जिम्मेदारी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP Farmer Protest: भोपाल में किसान आंदोलन स्थल पहुंचेंगे मोहन सरकार के चार मंत्री… बातचीत की मिली जिम्मेदारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भोपाल में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा और सहमति बनाने के लिए चार सदस्यीय मंत्री समिति गठित की है। यह समिति किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी मांगों पर समाधान निकालने का प्रयास करेगी। किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने और प्रतिदिन 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं।

चार मंत्रियों को सौंपी बातचीत की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान संगठनों से चर्चा के लिए कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और ओबीसी कल्याण मंत्री कृष्णा गौर को जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार का कहना है कि किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का व्यावहारिक और स्वीकार्य समाधान तलाशा जाएगा।

मुख्यमंत्री बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार संवाद के माध्यम से समस्याओं का हल निकालने के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री को किसानों से चर्चा के लिए भेजा गया था और अन्य मंत्री व अधिकारी भी किसानों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

MP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल… रक्षित निरीक्षकों के तबादले

सकारात्मक रुख अपनाने की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सकारात्मक सुझावों का स्वागत करती है, लेकिन यह भी जरूरी है कि आंदोलन के कारण आम नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बातचीत और आपसी सहमति के जरिए ही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है तथा राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

किसान आंदोलन पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश की राजनीति भी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रदेश में किसानों की स्थिति बेहतर है तो बड़ी संख्या में किसान लंबी दूरी तय कर अपनी मांगों को लेकर भोपाल क्यों पहुंचे हैं। कांग्रेस ने सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और आंदोलन को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

कृषि मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन की आड़ में राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार किसानों की हर समस्या को लेकर गंभीर है और बातचीत के लिए उसके दरवाजे खुले हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

MP News: एयर होस्टेज से DSP बनीं थी नेहा पच्चीसिया… सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सस्पेंड

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Farmer Protest: भोपाल में किसान आंदोलन स्थल पहुंचेंगे मोहन सरकार के चार मंत्री… बातचीत की मिली जिम्मेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital