दीवाली से पहले मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी का आदेश लागू हो गया है। सीएम मोहन यादव ने यह जानकारी एक्स पर ट्विट कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी।
जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।







