MP के 2 IAS के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी... क्या जाना पड़ेगा जेल?

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP के 2 IAS के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी... क्या जाना पड़ेगा जेल?

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश का पालन नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच ने तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और तत्कालीन सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 21 सितंबर को अदालत के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं। वारंट की तामील की जिम्मेदारी भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी को सौंपी गई है।

कोर्ट की अवमानना से जुड़ा मामला
दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई हाईकोर्ट के पूर्व आदेश का पालन नहीं किए जाने के चलते की गई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि अधिकारियों को नोटिस मिलने के बावजूद न तो अधिवक्ता की नियुक्ति की गई और न ही अदालत के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित रिपोर्ट पेश की गई।

शीला सेन के नियमितीकरण से जुड़ा विवाद
पूरा मामला सागर कलेक्टर कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर शीला सेन के नियमितीकरण से जुड़ा है। शीला सेन ने अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2025 को सरकार और सागर कलेक्टर को निर्देश दिया था कि वे 90 दिनों के भीतर शीला सेन के दावे पर निर्णय लें। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं होने पर शीला सेन की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई।

https://khabardigital.com/india/mohan-bhagwat-india-global-power-economic-strategic-strength/

संपर्क अधिकारी नियुक्त करने को कोर्ट ने नहीं माना पर्याप्त
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सागर कलेक्टर की ओर से 3 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्री को पत्र भेजकर सागर शहर के तहसीलदार को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया था। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल संपर्क अधिकारी की नियुक्ति कर देना अदालत के आदेश की अनुपालना नहीं माना जा सकता। अदालत ने माना कि आदेश के बाद आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों को नोटिस मिलने के बावजूद अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।

21 सितंबर को कोर्ट में होगी पेशी
हाईकोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में गिरफ्तारी वारंट जारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। कोर्ट ने भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी को वारंट की तामील कराने के निर्देश दिए हैं। अब दोनों अधिकारियों को 21 सितंबर को हाईकोर्ट के समक्ष पेश होना होगा। मामले में शीला सेन की ओर से अधिवक्ता कविता गुप्ता ने पैरवी की।

सागर शराब कांड: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान… चार परिवारों को देंगे हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस