Exclusive News: हनी ट्रैप के जाल में फंसे कई बीजेपी नेता... दिल्ली से भोपाल तक कई नेताओें के नाम

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive News: हनी ट्रैप के जाल में फंसे कई बीजेपी नेता... दिल्ली से भोपाल तक कई नेताओें के नाम

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के चर्चित ‘हनी ट्रैप 2.0’ मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों के राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ रही हैं। पुलिस की विवेचना के दौरान दर्ज बयानों में आरोपी श्वेता जैन और रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी के भाजपा से जुड़े होने का उल्लेख किया गया है। बयानों के अनुसार, श्वेता राजनीतिक गतिविधियों के सिलसिले में भोपाल और दिल्ली आती-जाती थी और इस दौरान कई नेताओं से उसके संपर्क होने की बात सामने आई।

बेटे के बयान में श्वेता की राजनीतिक सक्रियता का जिक्र
श्वेता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बेटे शालीन से भी पूछताछ की थी। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, श्वेता ने वर्ष 2008 में बच्चों के कपड़ों की दुकान शुरू की थी, लेकिन करीब एक साल बाद यह कारोबार बंद हो गया। इसके बाद उसने सागर में ‘महिला जागृति कला मंच’ नाम से एक एनजीओ शुरू किया। बयान में बताया गया कि इसी दौरान श्वेता भाजपा की सदस्य के तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही। राजनीतिक गतिविधियों के चलते उसका भोपाल और दिल्ली आना-जाना होता था। वर्ष 2014 में पढ़ाई के सिलसिले में श्वेता और उसका पति भोपाल में रहने लगे थे।

CM Mohan: जेल में बंद कैदियों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान… जन्माष्टमी पर मिला तोहफा

रेशु के भाई ने पुलिस को क्या बताया?
मामले की दूसरी आरोपी रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी के भाई अभिलाष ने भी पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया। उसके मुताबिक, रेशु स्टेशनरी की दुकान चलाने के साथ प्रॉपर्टी से जुड़े काम भी करती थी। हालांकि, पुलिस की विवेचना और अदालत में दाखिल चालान में श्वेता और रेशु की पहली मुलाकात कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आता। रेशु के बयान में इतना जरूर कहा गया है कि दोनों की मुलाकात करीब तीन से चार साल पहले हुई थी, जिसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई।

कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क को लेकर उठे सवाल
मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच और अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों को लेकर कई सवाल भी सामने आए हैं। पुलिस ने 22 मई को श्वेता और रेशु के बयान दर्ज किए थे। श्वेता के बयान में कथित तौर पर चिंटू ठाकुर को ब्लैकमेल करने की योजना में रेशु को शामिल किए जाने की बात कही गई है।

कथित साजिश की कई जानकारियां मिली
बयानों में दोनों के संपर्क और कथित साजिश से जुड़ी जानकारियां जरूर मिलती हैं, लेकिन इस कथित नेटवर्क में और कितने लोग निशाने पर थे और इसका दायरा कितना बड़ा था, इसका स्पष्ट विवरण चालान में नजर नहीं आता। श्वेता के वर्ष 2022 में जेल से बाहर आने के बाद रेशु से दोबारा मुलाकात और दोनों के बीच संपर्क बढ़ने का भी बयानों में उल्लेख है।

सागर के रण में करणी सेना-आजाद समाज पार्टी… दामोदर यादव ने दी गाढ़ देने की धमकी

करीब 600 पन्नों के पूरक चालान से बढ़ी हलचल
मध्यप्रदेश में पहले सामने आ चुके चर्चित हनी ट्रैप मामले के बाद अब ‘हनी ट्रैप 2.0’ ने एक बार फिर राजनीतिक और पुलिस महकमे का ध्यान खींचा है। इस मामले में श्वेता जैन और रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी को प्रमुख आरोपी बनाया गया है। पुलिस की ओर से मामले में करीब 600 पन्नों का पूरक चालान अदालत में पेश किए जाने की बात सामने आई है। चालान और आरोपियों से जुड़े बयानों में दर्ज जानकारियों के बाद उनके राजनीतिक संपर्कों और कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

तथ्य न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा
बयानों में लगाए गए आरोप और जांच के दौरान सामने आए तथ्य अभी न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इन आरोपों की अंतिम पुष्टि अदालत में होने वाली सुनवाई और आगे की जांच के आधार पर ही होगी। अब जांच का अहम पहलू यह रहेगा कि कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े थे और जांच एजेंसी इन संपर्कों की किस स्तर तक पड़ताल करती है।

MP News: मोहन सरकार ने बदली शिवराज सरकार की व्यवस्था… किसानों को पड़ेगा फर्क

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Exclusive News: हनी ट्रैप के जाल में फंसे कई बीजेपी नेता... दिल्ली से भोपाल तक कई नेताओें के नाम | Khabar Digital | Khabar Digital