मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कई विभागों में फेरबदल किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
नई व्यवस्था के तहत 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी है.

वहीं 1994 बैच के ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान में आयुक्त सह संचालक का प्रभार भी सौंपा गया है. माना जा रहा है कि प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.
इसके साथ ही अरविंद दुबे को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सरकार द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
राज्य सरकार लगातार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय और परिणाम आधारित बनाने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में समय समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है ताकि विभागीय कामकाज को और अधिक सुचारु तरीके से संचालित किया जा सके.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









