अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, शहपुरा में एक क्लीनिक सील, एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, शहपुरा में एक क्लीनिक सील, एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिंडौरी-शहपुरा नवागत एसडीएम जमादार फरहान इरफान ने शहपुरा अनुविभाग में पदभार संभालते ही अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहपुरा नगर में संचालित अवैध क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उमरिया रोड पर संचालित एक क्लीनिक को सील कराया गया।

खबर डिजिटल को मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग पर संचालित डॉक्टर पंकज सिन्हा के क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जांच के दौरान क्लीनिक का संचालन घर से किए जाने की जानकारी सामने आई। हालांकि, घर को सील नहीं किया गया।

वहीं उमरिया रोड स्थित एक अन्य क्लीनिक में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर क्षेत्र में बिना वैध अनुमति अथवा आवश्यक दस्तावेजों के क्लीनिक का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

​नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसडीएम

​नवागत एसडीएम जमादार फरहान इरफान ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "शाहपुरा नगर और आसपास के इलाकों में बिना वैध अनुमति, आवश्यक पंजीयन और डिग्री के क्लीनिक संचालन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले संदिग्ध क्लीनिकों की गहन जांच होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" ​उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए केवल प्रामाणिक व डिग्रीधारी डॉक्टरों से ही इलाज कराएं।

​स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

​प्रशासन की इस मुस्तैदी से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिना वैध दस्तावेजों के अवैध क्लीनिक चलाए जा रहे थे, जिससे गलत इलाज और मरीजों के जीवन से खिलवाड़ के मामले सामने आते रहते थे।

इस कार्रवाई से लोगों में उम्मीद जागी है कि अब अवैध प्रैक्टिस पर पूरी तरह लगाम लगेगी। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से नगर में बिना आवश्यक अनुमति के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

38 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, शहपुरा में एक क्लीनिक सील, एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital