MP ladli Behna Yojana Installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को मध्यप्रदेस की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1500 रुपये के हिसाब से कुल 1,835 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर किया। यह लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर मालवा जिले से प्रदेश के सभी महिलाओं संबोधित किया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न हितग्राही योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा आगर मालवा में 225 करोड़ रुपये से अधिक के कुल 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 करोड़ से अधिक के17 कार्यों का लोकार्पण किया।
सीएम मोहन यादव ने सितंबर माह की किस्त के साथ ही योजना के प्रारंभ से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में 65,395.99 करोड़ रुपये का अब तक ट्रांसफर किया है। पहले महिलाओं लाड़ली बहना योजना में 1,000 रुपये दिये जा रहे थे। बाद में मोहन सरकारन ने इस सहायता राशि को बढ़ा कर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ladli behna yojana की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। अक्टूबर 2023 से इसमें 250 रुपये की वृद्धि कर सहायता राशि 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई। नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपये की वृद्धि के बाद पात्र महिला हितग्राहियों को वर्तमान में 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
योजना ladli behna yojana में ऐसी पात्र लाभार्थी महिलाओं को भी प्रावधान के अनुसार लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से प्रतिमाह 900 रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत उन्हें अंतर की राशि उपलब्ध कराई जा रही है ।
जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब सितंबर में 40वीं किस्त अंतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।
महिलाओं तक पहुंची 65 हजार करोड़ से अधिक की राशि
लाड़ली बहना योजना के माध्यम से जून 2023 से अगस्त 2026 तक 63,560.90 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत 11,300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।









